जीवन परिचय

रामगोपाल सुथार

राज्यमंत्री एवं अध्यक्ष, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

रामगोपाल सुथार का जन्म 02 अक्टूबर 1959 को राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित श्री डूंगरगढ़ में हुआ। उनके पिता का नाम श्री किसनाराम जी सुथार और माता का नाम श्रीमती नारायणी देवी है। उन्होंने 1976 में उच्च माध्यमिक शिक्षा पूर्ण की। शिक्षा के साथ ही वे प्लाईवुड, हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल एवं टिम्बर मर्चेंट और कृषि फार्म के व्यवसाय से भी जुड़े रहे हैं।

राष्ट्रीय सेवा और विचारधारा

बाल्यकाल से ही उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से रहा। वे 1991 से संघ के सक्रिय स्वयंसेवक हैं और स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की प्रत्येक गतिविधि में भागीदार रहे हैं। उनके जीवन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों का गहरा प्रभाव है।

राजनीतिक संगठन में दायित्व

वे 1981 के बाद लगातार भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और मण्डल से लेकर प्रदेश स्तर तक महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं:

  • 1996 - मण्डल मंत्री के रूप में चयन
  • 2003 - मण्डल महामंत्री और सदस्यता अभियान में जिला संयोजक (2003 व 2009)
  • 2004 - बीकानेर जिले में जिला महामंत्री (2009 तक तीन बार)
  • 2009 - बीकानेर जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित
  • 2014 - बीकानेर देहात जिले में जिलाध्यक्ष मनोनीत
  • 2016-2026 - चूरू जिले के जिला प्रभारी
  • 2016 - हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्यों में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
  • 2017 - वर्तमान में भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
  • 2023 - प्रदेश घोषणा पत्र समिति के सदस्य

जन प्रतिनिधित्व

रामगोपाल सुथार ने विभिन्न पदों पर जनता का प्रतिनिधित्व किया है:

  • 1995 से 2015 तक लगातार चार बार नगरपालिका, श्रीडूंगरगढ़ में पार्षद निर्वाचित।
  • 2007 में श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मण्डी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत।
  • 2015 में पंचायत समिति, श्रीडूंगरगढ़ में उपप्रधान के पद पर निर्वाचित।
  • 2024 में राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त।

सामाजिक भागीदारी

राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी रुचि रही है:

  • विश्वकर्मा समाज समिति, श्रीडूंगरगढ़ में अध्यक्ष पद पर लगातार 20 वर्षो से सेवारत।
  • श्रीडूंगरगढ़ नगर कल्याण समिति के उपाध्यक्ष पद पर सेवारत।
  • अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, दिल्ली के सक्रिय सदस्य।